Skip to main content

Aaj Tak24x7

*विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन ग्वालियर में शिविर का आयोजन*

*विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन ग्वालियर में शिविर का आयोजन

*तनाव मुक्त जीवन और शांति के लिये पुलिस कर्मियों ने सामूहिक ध्यान शिविर में भाग लेकर किया मेडिटेशन*

ग्वालियर। 21.12.2024। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 21.12.2024 को विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी पुलिस इकाईयों में ध्यान शिविर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी अनुक्रम में *पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे* के निर्देश पर *अति0 पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री निरंजन शर्मा* एवं *उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) श्री अजीत सिंह चौहान* के मार्गदर्शन में आज दिनांक 21.12.2024 को पुलिस लाइन ग्वालियर में स्थित सामुदयिक भवन में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिये ध्यान शिविर का आयोजित किया गया। ध्यान शिविर में हार्टफुलनेस संस्था एवं भारतीय योग संघ के प्रशिक्षकों द्वारा पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर ध्यान कराया गया। इस अवसर पर *रक्षित निरीक्षक ग्वालियर श्री रणजीत सिंह सिकरवार, सूबेदार अनुपम भदौरिया, सूबेदार स्मृति दौहरे* एवं हार्टफुलनेस संस्था एवं भारतीय योग संघ से आये प्रशिक्षक राजीव दूरवार, हरिओम यादव, श्याम शर्मा सहित लगभग 250 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

ध्यान शिविर में हार्टफुलनेस संस्था एवं भारतीय योग संघ के प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को अनियमित दिनचर्या और तनाव युक्त वातावरण से उभरने के लिये ध्यान का महत्व समझाया गया। उन्होने कहा कि ध्यान लगाना एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे मन-मस्तिष्क को शांति मिलती है और सुकून का एहसास होता है, मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए खासतौर से ध्यान लगाया जाता है, ध्यान ना सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है बल्कि शारीरिक रूप से भी इसके फायदे मिलते हैं इसलिये तनाव मुक्त रहने और सहज-सरल जीवन के लिए ध्यान हमें अपने दिनचर्या में ध्यान एवं योग को जरूर शामिल करना चाहिये। इस अवसर पर प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। इस ध्यान शिविर का उद्देश्य पुलिस बल में लगातार कार्य की परस्थितियों से उपजे तनाव में ध्यान के माध्यम से तनाव मुक्त जीवन, बेहतर स्वास्थ्य, प्रसन्नचित्तता, सकारात्मकता जैसे गुणों का विकास करना है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in