Skip to main content

Aaj Tak24x7

अटलजी की जयंती पर मानव श्रृंखला बनाकर ग्वालियर रचेगा इतिहास

अटलजी की जयंती पर मानव श्रृंखला बनाकर ग्वालियर रचेगा इतिहा

बैठकों तथा डोर टू डोर संपर्क का अभियान तेज, प्रमुख 29 चौराहो पर मानव श्रंखला के साथ प्रारंभ होगा स्वच्छ ग्वालियर अभियान

ग्वालियर, 21 दिसंबर। आगामी 25 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, ग्वालियर के सपूत अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर ग्वालियर के प्रमुख 29 चौराहों पर मानव श्रंखला के साथ स्वच्छ ग्वालियर अभियान प्रारंभ होने जा रहा है। अभियान का उद्देश ग्वालियर को स्वच्छ बनाने के लिए जन जागरूकता करते हुए ग्वालियर को स्वच्छता हेतु समस्या से समाधान की ओर बढ़ाने का है। इस मानव श्रंखला को लेकर ग्वालियरवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बैठकों, डोर टू डोर व्यक्तिगत संपर्क एवं समूह चर्चाओं के माध्यम से मानव श्रंखला में अधिकाधिक भागीदारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

यह मानव श्रृंखला ग्वालियर में रिकॉर्ड बनाएगी तथा सम्पूर्ण ग्वालियर शहर को साफ स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने के लिए जनसामान्य को जागरूक करेगी। तमाम स्थानीय संगठन इस अभियान से जुड़ रहे हैं। 29 चौराहों पर मानव श्रंखला बनवाने के लिए संस्थाओं, संगठनों की नाम दर्ज जिम्मेदारी तय की गई। मानव श्रंखला 25 दिसंबर को दोपहर 2 बजे बनाई जायेगी। जिसके लिए पूर्व में विभिन्न संस्थाओं, संगठनों द्वारा जनमानस से मानव श्रंखला में भाग लेने का आग्रह भी किया जा रहा है। क्योंकि स्वच्छता का विषय किसी व्यक्ति, संस्था या संगठन का नहीं बल्कि समाज का है। मानव श्रंखला के दौरान लोग तख्ती, बैनर, नारे, सहित विभिन्न माध्यम से ग्वालियर के जनमानस में स्वच्छता की अलख जगाएंगे। मानव श्रंखला के उपरांत “स्वच्छ ग्वालियर अभियान” निरंतर जारी रहेगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in