Skip to main content

Aaj Tak24x7

रामकृष्ण तपोवन साधना कुटी में श्री मां शारदा देवी का 172वे जन्म महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।

प. मुकेश शुक्ला आज तक27*7

श्री श्री मां शारदा देवी के 172वे जन्म महोत्सव के अवसर पर रामकृष्ण तपोवन साधना कुटी (ब्रह्मलीन आलोक महाराज आश्रम) परिक्रमा मार्ग में बड़ी धूमधाम से मनाया गया आश्रम के महंत स्वामी संविदानंद पुरी महाराज ने बताया इस अवसर पर ओंकारेश्वर षट्दर्शन संत मंडल के साधू सन्यासी एवं अन्य मठों के महंतो ने भाग लेकर भोजन प्रसादी ग्रहण की तो वहीं नगर के जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक भी भोजन प्रसादी के लिए आश्रम पहुंचे।
मां शारदा देवी की 172वी जन्म जयंती महोत्सव में आश्रम को फूलों से सजाया गया एवं प्रातः काल में विशेष पूजा अर्चना की गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in