Skip to main content

Aaj Tak24x7

बीज भंडार की दुकान से चोरों ने हजारों की नगद राशि पर किया हाथ साफ।

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

विन्ढमगंज सोनभद्र। स्थानीय थाना से महज 100 मीटर दूर रांची रिवां राष्ट्रीय राजमार्ग के मुड़ीसेमर तिराहे पर शनिवार की रात्रि शांति बीज भंडार से चोरों ने सीमेंट का सीट पर ईंट की जोड़ाई को हटाकर दुकान में रखा कुल ₹40,000 हजार रुपए की चोरों ने चोरी कर ली रविवार की सुबह दुकान पर जब दुकान मालिक ने पहुंच कर दुकान खोला तो देखा कि दुकान की पिछले हिस्से का दीवार का ईंट और सीट तोड़ा गया है। जिसे देख दुकान मालिक अवाक रह गया। तुरंत रखा गया पैसे को पेटी में देखा तो महाजन को देने वाली रकम कुल ₹40,000 हजार रुपए पेटी से गायब है। इस वारदात की सूचना दुकानदार ने पुलिस को दी जो सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। और दुकान मालिक को थाने आकर प्रार्थना पत्र देने की बात कही, सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आपको बता दें कि रघुराज मेहता प्रत्येक दिन की भांति शनिवार की शाम लगभग 7:00 बजे दुकान बंद कर अपने घर के लिए चले गए थे और जिसके बाद रात्रि में चोरी होने की घटना हुई जब सुबह दुकान मालिक रघुराज मेहता दुकान खोला तो चोरी होने की घटना से अवगत हुए। रघुराज मेहता के द्वारा थाने पर लिखित प्रार्थना पत्र देने पर उप प्रभारी निरीक्षक सुरेशचंद्र यादव ने घटना स्थल पहुंचे और चोरी होने की घटना को दुकान मालिक रघुराज मेहता से बाबत जानकारी ली जिसमे उप प्रभारी निरीक्षक सुरेशचंद्र यादव ने दुकान मालिक रघुराज मेहता को आश्वाशन देते हुए कहा कि जल्द ही चोरी करने वाले चोरों की खुलासा की जाएगी।
बताते चलें कि इस घटना से बाकी के दुकानदारों में दहशत व्याप्त है स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन विभाग से रात्रि में पुलिस गस्त करने की मांग उठाई है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in