Skip to main content

Aaj Tak24x7

आरोग्य भारती द्वारा डायबिटीज जागरूकता एवं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

आरोग्य भारती ग्वालियर महानगर द्वारा लश्कर क्षेत्र के समाधि कॉलोनी में डायबिटीज जागरूकता एवं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन सैचुरेशन, वजन का माप एवं डायबिटीज (मधुमेह) की नि:शुल्क जाँच लाभ शिविर में आए सभी आम जनमानस को मिला, कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम भगवान धन्वंतरि का पूजन एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई ,
आरोग्य भारती ग्वालियर के सचिव जे पी शर्मा ने जागरूकता कार्यक्रम को संबोधन करते हुए बताया कि आरोग्य भारती स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने वाला स्वयंसेवी सेवा संगठन है जो की एलोपैथी होम्योपैथी आयुर्वेद एवं अन्य सभी प्रकार की चिकित्सा पैथी के चिकित्सकों के साथ मिलकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में जन जागरण का कार्य करता है स्वस्थ व्यक्ति स्वस्थ बना रहे यही संगठन का प्रथम उद्देश्य है कार्यक्रम का लाभ लेने आए नागरिकों को बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल सपरा ने बताया कि डायबिटीज दीमक के समान है जो कि सारे अंगों को प्रभावित करती है डायबिटीज के बढ़ने से आंखों की रेटिना पर प्रभाव पड़ता है एवं हमारा हृदय पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है इसलिए डायबिटीज को जल्द से जल्द नियंत्रित करना चाहिए आयुर्वेद चिकित्सा के राहुल गुप्ता ने कहा की मधुमेह के प्रबंधन के लिए आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से संतुलित दिनचर्या को अपनाना बहुत ही महत्वपूर्ण है जिसके लिए योग व्यायाम एवं ध्यान जैसे अभ्यास नियमित करना चाहिए संतुलित आहार में मुख्य जामुन पपीता करेला के साथ बाजरा और ज्वार जैसे मोटे अनाज का भी उपयोग करना चाहिए कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आमोद गुप्ता ने किया एवं आभार व्यक्त राजेश प्रजापति ने किया इस दौरान डॉ श्री राम सविता नीतीश प्रजापति , राहुल शर्मा, गोविंद शर्मा, राजेश प्रजापति एवं कमल कुमार सहित कैंप में कुल 150 लोग उपस्थित थे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in