Skip to main content

Aaj Tak24x7

सपा महिला मोर्चा की बैठक, विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय डीसीएफ कालोनी स्थित गोंडवाना भवन में समाजवादी पार्टी महिला सभा की एक बैठक आहुत की गई ।जिसमें पार्टी को मजबूती एवं पार्टी से जुड़े विभिन्न समस्याओं के निस्तारण पर बल दिया गया ।बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की अध्यक्ष कौशल्या देवी एवं जिला सचिव आशा रावत ने संयुक्त रूप से किया । सुबह करीब साढ़े 10 बजे विधानसभा क्षेत्र 403 दुद्धी एवं नगर महिला सभा की मासिक बैठक गोंडवाना भवन में समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में महिला सभा की मासिक बैठक आहुत की गई ।इस बैठक में समाजवादी पार्टी में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने एवं मतदाता सूची में लोगों का नाम बढ़ाने पर चर्चा किया गया ।
बैठक में अमला देवी निर्मला देवी चंचला देवी सविता देवी नुसरत असगरी शाहिदा खातून सहित काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in