Skip to main content

Aaj Tak24x7

लक्ष्य के अनुरूप सम्पत्तिकर वसूली के लिए निगमायुक्त श्री वैष्णव ने दिए निर्देश


ग्वालियर दिनांक 23 दिसम्बर 2024- नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव ने सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि लक्ष्य के अनुरूप सम्पत्तिकर की वसूली हो इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर संग्रहक योजना बनाकर साप्ताहिक लक्ष्य तय करें तथा प्रति सप्ताह वसूली की समीक्षा की जाएगी और लक्ष्य के अनुरूप वसूली न होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
बाल भवन में आयोजित बैठक में अपर आयुक्त श्री अनिल दुबे, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला, उपायुक्त श्री एपीएस भदौरिया, श्री रजनीश गुप्ता, श्री मुकेश बंसल सहित अन्य सभी वसूली प्रभारी उपस्थित रहे। निगमायुक्त श्री वैष्णव ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में लक्ष्य के अनुरूप वसूली हो इसके लिए प्रतिदिन वसूली की मॉनिटरिंग करें और संबंधित से लक्ष्य के अनुरूप वसूली करायें एवं प्रतिदिन की रिपोर्ट दें। सभी उपायुक्त अपने अपने क्षेत्र में बडे बकायेदारों पर फोकस बनाकर वसूली की कार्यवाही करें। इसके साथ ही प्रतिदिन लक्ष्य के अनुरूप वसूली हो यह सुनिश्चित करें।
सूचना क्र./1785/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in