निगमायुक्त श्री वैष्णव ने बायो कंप्रेस सीएनजी प्लांट के संबंध में बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश


ग्वालियर दिनांक 24 दिसम्बर 2024- नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव ने बायो कंप्रेस सीएनजी प्लांट के संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त श्री विजय राज, उपायुक्त श्री अमर सत्य गुप्ता, सिटी प्लानर श्री पवन सिंघल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बाल भवन के टीएलसी कक्ष में आयोजित बैठक में लाल टिपारा स्थित गौशाला में लगे बायो कंप्रेस सीएनजी प्लांट की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली तथा निर्देशित किया कि सीएनजी प्लांट की स्थापना होने का बाद उसका सही सें संचालन किया जाए। इसके लिए जो भी छोटे-छोटे कार्य हैं जैसे कि बाउंड्रीवाल पर तार फेंसिंग आदि शीघ्र पूर्ण करायें। इसके साथ ही सीएनजी प्लांट से जल निकासी ठीक हो इसके लिए नाली इत्यादि बनाई जाएं। साथ ही योजना बनाकर संघन वृक्षारोपण किया जाए जिससे प्लांट के आस-पास ग्रीनरी बनी रहे। साथ ही कार्यशाला को निर्देशित किया सीएनजी प्लांट पर जितने वाहनों की आवश्यकता है शीघ्र व्यवस्था करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएनजी प्लांट से निकलने वाले जैविक खाद की वितरण व्यवस्था सुनियोजित ढंग से बनाई जाए। जिससे निगम की आय बड सके। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।  
सूचना क्र./1795/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in