Skip to main content

Aaj Tak24x7

ससुराल में आकर दामाद लगाई फांसी8 साल पहले हुई था विवाह, दूसरे के साथ भाग गई थी पत्नी

रिपोर्ट हारून कुरैशी नई सराय
नई सराय कस्बे में गुरुवार अल सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कोलारस निवासी युवक की नई सराय कस्बे में ही ससुराल थी। बताते हैं कि, मृतक की पत्नी उसे छोड़कर किसी दूसरे युवक के साथ भाग गई थी। इसकी गुमशुदगी भी कोलारस थाने में दर्ज कराई गई थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिए है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोलारस निवासी राजू पुत्र लतीफ खान का विवाह नई सराय निवासी शहजाद खान की बेटी समरीन बानो के साथ हुआ था। लगभग चार साल साथ रहने के बाद दोनों पति पत्नी अलग रहने लगे थे। दोनों का एक बेटा भी है। गुरुवार सुबह पुलिस को इमली के पेड़ से लटककर एक युवक द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो राजू का शव दुपट्टे की सहायता से पेड़ पर लटका मिला। इसके बाद कोलारस से राजू के परिजन नई सराय पहुंचे तब शव को फंदे से उतारा गया। मृतक के पिता लतीफ ने पुलिस को बताया कि, समरीन अन्य किसी लड़के के साथ अपने बेटे के साथ भाग गई है। उनका लड़का राजू बुधवार को ही उसकी ससुराल नई सराय आने की बोलकर आया था। गुरुवार सुबह उसके फांसी लगाए जाने की सूचना मिली। थाना प्रभारी पुनीत दीक्षित ने बताया कि, मार्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है। मृतक का पीएम ईसागढ़ अस्पताल में कराया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in