मौजूद
कालपी – भगवान वेद व्यास की नगरी टरननगंज स्थित सर्वोदय शिक्षण संस्थान एवं एसपी बालिका इण्टर कालेज में 25 दिसम्बर से प्रारम्भ होने वाली श्रीमद भागवत कथा की बुधवार को भव्य कलश यात्रा बडे,धूम धाम के साथ निकली जो यमुना नदी के पीलाघाट पहुंची वहां से जल लेकर पुन: विद्यालय पहुंची जिसमें भारी
संख्या में महिलाओं व भक्तजनों ने भाग लिया।
*एसपी बालिका इण्टर कालेज के संस्थापक स्व०सुखनन्दन लाल दीक्षित की स्मृति में 25 दिसम्बर बुधवार से 31 दिसम्बर तक आयोजित श्रीमद भागवत
कथा ज्ञान यज्ञ की कलश यात्रा कथा व्यास हरिद्वार से पधारे स्वामी अक्षयानन्द जी महाराज की अगुवाई में तथा अशोक दीक्षित व शैल विश्नोई व अरुण दीक्षित,सीमा दीक्षित की मौजूदगी में दोपहर एक बजे विद्यालय प्रांगण से बैण्ड बाजों के साथ निकली जिसमें भारी संख्या में महिलाओं व पुरुषों व भक्तजन शामिल हुए जो पवित्र यमुना नदी के पीलाघाट पहुंची वहां से जल लेकर पुन:
विद्यालय आयी। इसके बाद कथा व्यास स्वामी अक्षयानन्द जी महाराज ने श्री गणेश पूजन के साथ श्रीमद् भागवत कथा जैसे ग्रन्थ को भगवान वेदव्यास जी
जिनकी जन्मस्थली कालपी है। धन्य है इस पावन धरा में जन्म लेने वाले मनुष्य समेत कृष्ण लीला की कथा सुनायी। कलश यात्रा में विधायक प्रतिनिधि आशीष चतुर्वेदी,मनीष पाण्डेय,गुड्डन महाराज,शिव बालक सिंह यादव,हरभूषण सिंह,ज्ञानेन्द्र मिश्रा,रवि बाजपेयी,संजय शुक्ला,अमरसिंह चन्देल,मानस दीक्षित सहित भारी संख्या में महिलाओं व भक्तजनों आदि लोगो ने भाग लिया।
रिपोर्टर – संतोष सिंह राठौर
तहसील ब्यूरो चीफ
कालपी, जनपद – जालौन
मो० 9452816294




