जिला ब्यूरो अशोक नगर हारून खान कुरैशी


गौवंश संरक्षण हेतु गौ हितम् अभियान संचालित
अशोकनगर 26 दिसम्बर 2024
जिले में गौवंश संरक्षण के लिए जिला प्रशासन द्वारा गौ हितम् अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत निराश्रित एवं बेसहारा गौवंश को संरक्षण देना है। इस अभियान में जिला प्रशासन के साथ साथ जिले आमजन का सहयोग लिया जायेगा। इस आशय के विचार कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी ने गुरूवार को जनपद पंचायत अशोकनगर के ग्राम पंचायत पड़रिया के ग्राम बरखेड़ी में संचालित श्री गोपाल नंदनी गौशाला में आयोजित गौ हितम् अभियान एवं नवनिर्मित टीनशेड के शुभारंभ अवसर पर कही। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ.नेहा जैन द्वारा श्री गोपाल नंदनी गौशाला के नवनिर्मित टीनशेड का पूरे विधि विधान एवं अर्चना के साथ शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने गौमाता का पूजन अर्चना की। साथ ही ठंड से बचाव हेतु गौवंश के लिए औषधियुक्त गुड के लड्डू एवं बोरा पहनाया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री द्विवेदी ने कहा कि गौमाता में सभी देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि समाज एवं सरकारी तंत्र मिलकर गौवंश के संरक्षण की दिशा में कार्य करेगे। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से गौवंश को ठंड से बचाव हेतु गुड के लड्डू एवं बोरे पहनाये जाए। उन्होंने कहा कि हमारी पूर्व पीढि़यों के कारण आज गौवंश सुरक्षित रहा। उन्होंने कहा कि जिले में 95 गौशाला यथाशीघ्र पूर्ण की जायेगी। गौशालाओं में गौवंश की शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई जायेगी। गौ संवर्धन बोर्ड द्वारा एप बनाया गया है। जिसमें गौवंश की संख्या दर्ज की जाती है। उन्होंने कहा कि जिले में गौवंश की पशु संगणना की जा रही है। जिसमें घरेलू गाय की टेगिंग की जायेगी। घरेलू गौंवश को छोडने पर संबंधित को दण्डित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि निराश्रित एवं बेसहरा लोगों के लिए राजस्व,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं जिला अधिकारियो ठण्ड से बचाव हेतु कंबलों का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि सुख और खुशी परहित कार्य करने से मिलती है। उन्होंने कहा कि गौ हितम् अभियान में सभी के सहयोग से कार्य करेगें।
कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत डॉ.नेहा जैन ने कहा कि गौसेवा का कार्य मन से अच्छा कर सकते है। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित गौशालाओं का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। जिससें गौशालाएं अच्छे से संचालित हो सके। उन्होंने कहा कि गौशालाओं की चारागाह की जमीन से अतिक्रमण हटाकर गौशालाओं में चारागाह की व्यवस्था की गई। जिससे गौशालाओं में चारे की पर्याप्त उपलब्धता हो सके। उन्होंने कहा कि जिले की गौशालाओं को आदर्श गौशाला बनाया जायेगा।
एसडीएम अशोकनगर एवं भारसाधक अधिकारी मंडी अशोकनगर श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी के आव्हान पर गौवंश को ठण्ड से बचाने के लिए व्यापारियों द्वारा 2500 बोरे प्रदान किया गये। साथ ही जरूरत पड़ने पर और बोरे प्रदान कराये जाने की बात कही।
औषधि युक्त लड्डू का किया वितरण
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ.नेहा जैन द्वारा गौवंश को ठण्ड से बचाव हेतु गौसेवक श्री सोनू जैन द्वारा जन सहयोग से एकत्रित सामग्री कर 51 क्विटल औषधियुक्त लड्डू की किट बनाकर जिले की समस्त गौशालाओं को प्रदान की गई। साथ ही अशोकनगर विकासखण्ड अंतर्गत संचालित गौशालाओं के लिए बोरे का वितरण किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम अशोकनगर श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी, उप संचालक पशुपालन डॉ.पवन सिंघल,बरखेडी सरपंच श्री मेहरवान सिंह पटेल सहित समाजसेवी उपस्थित रहे।
भूमि स्वामी अधिकार अभिलेख वितरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम आज
अशोकनगर 26 दिसम्बर 2024
भारत सरकार के पंचायतीराज मंत्रालय द्वारा स्वामित्व योजना के केन्द्र स्तरीय कार्यक्रम अंतर्गत हितग्राहियों को भूमि स्वामी अधिकार अभिलेख वितरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम 27 दिसम्बर 2024 को जिला कलेक्ट्रेट परिसर अशोकनगर में प्रात:11 बजे से आयोजित किया गया
जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन आज
अशोकनगर 26 दिसम्बर 2024
सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के निर्देशन एवं कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में प्रत्येक माह युवा संगम अन्तर्गत रोजगार एवं स्वरोजगार मेलो का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में उच्च शिक्षा विभाग/राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के समन्वय से मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अन्तर्गत जिला स्तर पर 27 दिसम्बर 2024 को नेहरू महाविद्यालय अशोकनगर में प्रातः 11:00 बजे से जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रदेश की विभिन्न कंपनियां – चेकमेट सिक्योरिटी सर्विस गुजरात, एल&टी कंस्ट्रक्शन ,IEESA , पुखराज हेल्थ केयर, गोल्डन फार्मर ऑर्गनिक सागर, बालाजी अलीज़, शिव शक्ति बायोटेक, बालाजी वेफरस, स्टार हेल्थ केयर, एसबीआई लाइफ, भारतीय जीवन बीमा अशोकनगर आदि कंपनिया मेले शामिल होने की संभावना है
इनके द्वारा निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया जावेगा ऐसे बेरोजगार जिनकी योग्यता 8बी /10बी /12बी/स्नातक एवं आईटीआई हैं और 18 से 35 बर्ष की आयु वर्ग के भाग ले सकते है
विभिन्न स्वरोजगार योजनाओ की दी जाएगी जानकारी और किया जाएगा हितलाभ वितरण
विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित विभाग द्वारा अलग अलग स्वरोजगार योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जायेगा, साथ ही स्वरोजगार एवं हितग्राही मूलक योजना- मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, ग्रामीण मिशन, शहरी आजीविका मिशन मुख्यमंत्री पिछड़ावर्ग स्वरोजगार योजना, डॉ भीमराव अंबेडकर स्वरोजगार, संत रविदास आर्थिक कल्याण योजना, बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना, टांट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना योजना,मुद्रा योजना आदि के पात्र हितग्राहियों को भी हितलाभ वितरण किया जायेगा। इच्छुक आवेदक रोजगार एवं स्वरोजगार मेले में भाग ले सकते है।



