केली में जनकल्याण शिविर का आयोजन।

केली 26 दिसम्बर निप्र।ग्राम पंचायत केली में आपकी सरकार आपके साथ के तहत मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान शिविर का आयोजन 26 दिसम्बर को हनुमान चौक मेंकिया गया । शिविर में ऑनलाइन आवेदन कृषि विभाग से ड्रिप योजना के 07 ,महिला बाल विकास विभाग से लाड़ली लक्ष्मी योजना का 01 मातृ वंदना 01 आवेदन ,श्रम विभाग से संबल योजना पंजीयन 05 सामाजिक न्याय विभाग से वृद्धावस्था पेंशन 07 ,कल्याणी के 02 , सहकारिता विभाग से किसान क्रेडिट कार्ड के 03 ,पशु चिकित्सा विभाग से बकरी पालन 01 ,सांख्यिकी विभाग से जन्म प्रमाण पत्र 03 ,मृत्यु प्रमाण पत्र 01 ,राजस्व विभाग से मृतक नामांतरण 01,किसान सम्मान निधि 01 आवेदन व अन्य ऑफलाइन आवेदन पंचायती एवं ग्रामीण विकास विभाग से एसबीएम व्यक्तिगत शौचालय 02 ,नाली व खरंजा निर्माण 01 , प्रधानमंत्री आवास योजना के 20 आवेदन आए। शिविर में उपस्थित कर्मचारियों ने अपने अपने विभाग की योजनाओं कि विस्तार से ग्रामीणों को जानकारी देकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।पात्र हितग्राहियों के आवेदन भी लिए गए।स्वास्थ्य विभाग से आशा जमरे व प्रमोद जैन दो आयुष्मान कार्ड बनाऐ। कल्पना बाबुलाल साहु को लखपति दीदी के सम्मान पत्र से नवाजा गया। शिविर में मंडल अध्यक्ष श्री अश्विन ठाकुर , भाजपा जिला मंत्री चन्दरसिह वास्कले बरुढ़ मंडल अध्यक्ष विजय सोनारे व सरपंच राधा बाई ठाकुर, शिविर प्रभारी चंपालाल मंडलोई सचिव प्रकाश आरने रोजगार सहायक हीरालाल भटनागर सहित समस्त विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
फोटो:-लखपति दीदी का सम्मान करते अतिथि।
शिविर में उपस्थित अतिथिगण।
सेगांव से दीपक गुप्ता कि रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes