Skip to main content

Aaj Tak24x7

भारतीय संस्कृति ही देव संस्कृति है :- ब्रह्मवादिनी बहन सुनीता पाटीदार।


सेगांव/-देव संस्कृति के निर्माता यज्ञ पिता गायत्री माता का उद्घोष करते हुए परमपूज्य गुरुदेव आचार्य श्रीराम शर्मा ने युग निर्माण योजना प्रारंभ की । भारतीय संस्कृति ही देव संस्कृति है। यह बात देवग्राम गंधावड़ में मातृ श्रद्धांजलि वर्ष 2026 अंतर्गत आयोजित संगीतमय श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण के चतुर्थ दिवस देव संस्कृति जिज्ञासा प्रकरण में कही। दीदी ने आगे बताया कि हमारी भूमि भगवान राम कृष्ण गौतम बुद्ध की है। जिसमें व्यक्ति ही नहीं सृष्टि के समस्त जीव मात्र को पूजा जाता है। आज भौतिक चकाचौंध में हम अपनी गौरव गरिमा को भूलते जा रहे हैं।आज हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी, जवाबदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से नहीं निभा पा रहा है। हर कार्य को बोझ समझकर कर रहा है। यदि इसी कार्य को कर्तव्य मानकर करने लग जाए तो वह दिन दूर नहीं जब हमारा देश जगतगुरू बनता हुआ चला जाएगा।रविवार प्रातः 9 कुंडिय यज्ञ में सैकड़ों परिजनों ने विश्वकल्याण की भावना से आहुतियां प्रदान की। यज्ञ में विभिन्न संस्कार भी करवाए गए।
सेगांव से दीपक गुप्ता कि रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in