महिला सुरक्षा शाखा सिंगरौली द्वारा महिला बाल विकास कार्यालय में आयोजित किया गया सृजन जागरुकता कार्यक्रम

आज तक 24×7 सिंगरौली दिनांक 16-01-2025 सृजन जागरुकता कार्यक्रम जिला सिंगरौली म.प्र.

महिला सुरक्षा शाखा सिंगरौली के द्वारा आज दिनांक16.01.2025 को माजन मोड स्थित महिला बाल विकास के कार्यालय मे पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनीष खत्री के निर्देश पर समुदायिक पुलिसिंग योजना के अंतर्गत चलाएं जा रहे विशेष जागरूकता कार्यक्रम सृजन का का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनो से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, बाल विवाह, बाल श्रम, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा आदि के विषय में संवाद किया गया तथा महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, डायल 100 के बारे में बताया जाकर साइबर फ्रॉड से बचने की समझाइस दी गई। साथ ही बालक बालिकाओं के कौशल उन्नयन के बारे में बताया जाकर बच्चों के लिए कार्य करने वाली संस्थाओं की भी जानकारी दी गई एवं यह भी बताया गया कि महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पुलिस दीदी के रूप में आपसे समन्वय स्थापित करने के लिए तत्पर है। अतः किसी भी प्रकार की कोई समस्या या परेशानी होने पर आप अपने निकटतम थाने, महिला हेल्पलाइन और चाइल्ड हेल्पलाइन पर भी संपर्क कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा शाखा से उपनिरीक्षक प्रीति साकेत,आर. धनंजय यादव,महिलाआर. पूर्वा पचौरी एवं महिला बाल विकास से मिशन शक्ति प्रभारी मिनाक्षी शुक्ला व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।रिपोर्ट रामाकांत पांडेय

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in