Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुद्धी बार एसोसिएशन संघ की चुनावी सरगर्मी तेज

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र। दुद्धी बार एसोसिएशन संघ की चुनावी सरगर्मी इन दोनों कचहरी परिसर में बढ़ गई है। बार संघ चुनाव के लिए ईल्डर कमेटी के पांच सदस्य टीम गठित हो गई है। संभावित चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी चुनाव लड़ने की तैयारी में अभी से जुट गए हैं। इस बार चुनाव मैदान में अध्यक्ष और सचिव पद के लिए कौन-कौन से चेहरे सामने आते हैं और चुनाव मैदान में अपना ताल ठोकते हैं। यह नोटिफिकेशन के बाद पता चल सकेगा। ईल्डर कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि चुनाव की तिथि शीघ्र ही घोषित किया जाएगा। तमाम संभावित बार संघ चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार चुनाव तिथि के इंतजार में है उसके बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार चुनाव लड़ने के लिए चुनावी मैदान में आ सकते हैं। अभी चुनाव लड़ने वाले संभावित उम्मीदवार कुलभूषण पांडे के नाम का चर्चा चल रहा है वही तमाम प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में कूदने के फिराक में है। सूत्रों की माने तो ईल्डर कमेटी चुनाव की तिथि घोषित करेगा उसके बाद से ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की लंबी सूची सामने आने की संभावना है। वैसे अंदर ही अंदर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अपना उम्मीदवारी मजबूत करने में लगे हुए हैं और अपने साथी अधिवक्ताओं से मुलाकात करके अपनी स्थिति को भी भाप रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस बार चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद की दावेदारी कम हो सकता है लेकिन आने वाले समय में प्रत्याशियों की लंबी लिस्ट भी हो सकती है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in