चाइनीज माझे से गला कटने के बाद उत्तर प्रदेश के अमरोहा के निवासी शाहरुख की शाहजहांपुर में मौत हों गई जिसके बाद यूपी में चाइनीज माझे को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया अमरोहा में भी चाइनीज माझे को लेकर अमरोहा पुलिस सतर्क हो गई है जिले में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा कि चाइनीज माझे वाले पर कार्यवाही की जाएगी

दरअसल अमरोहा जनपद के थाना रजबपुर क्षेत्र के रहने वाले सिपाही शाहरुख जो जनपद शाहजहानपुर तैनात था उसकी बीते शनिवार को बाइक से जाते समय चाइनीज माझे से गला कटने से दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद उत्तर प्रदेश में अलग अलग जनपदों में चाइनीज माझे को लेकर सतर्कता बरती गई और चेकिंग की गई अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद ने चेतावनी देते हुए कहा है कि चाइनीज माझे की डोर बेहद खतरनाक होती है, क्योंकि यह टूटती नहीं है और गंभीर चोट पहुंचा सकती है। पुलिस ने जिले भर की दुकानों पर चाइनीज माझे की बिक्री रोकने के लिए सख्त चेकिंग शुरू की साथ ही एसपी ने जनता से अपील की है कि चाइनीज माझे का उपयोग न करें।इसके अलावा उन्होंने चाइनीज माझा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी जारी की है प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि इस घातक माझे के खिलाफ कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बाइट अमित कुमार आनंद एसपी अमरोहा,

संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in