नगर गौरव दिवस उत्सव का भव्य समापन, कुंदा तट पर सांस्कृतिक का हुआ आयोजन

खरगोन। नगर गौरव दिवस उत्सव के समापन पर कुंदा तट पर भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित म्यूजिकल ग्रुप ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। साथ ही स्थानीय स्कूली बच्चों ने देशभक्ति, सांस्कृतिक, कत्थक नृत्य और भक्ति संगीत की प्रस्तुति देकर आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में मातो श्री अहिल्या देवी के जीवन प्रसंगों को नृत्य और नाट्य रूपांतरण के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। महा आरती से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें क्षेत्रीय विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, सीएमओ, सहायक यंत्री, उपयंत्री, स्वास्थ्य अधिकारी और राजस्व अधिकारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खरगोन-बड़वानी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल थे। उन्होंने अपने संबोधन में नगर गौरव दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं।

इस भव्य आयोजन ने न केवल नगरवासियों का मनोरंजन किया बल्कि संस्कृति और इतिहास के प्रति गौरव का भाव भी जागृत किया। खरगोन से अंजू त्रिवेदी की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in