अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट
हिंदू महासभा लिखेगी 19 को मुख्यमंत्री को ” धिक्कार पत्र ” ,
ग्वालियर 18 जनवरी।
ग्वालियर का ऐतिहासिक मेला भारतीय जनता पार्टी की गुटबाजी का शिकार हो गया आज तक मेले का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तक नहीं बनाया गया। मेले में गंदगी का साम्राज्य है, मेले में अव्यवस्थाएं हैं। इस और ध्यान देने वाला कोई नहीं है। मध्य प्रदेश सरकार आज तक ग्वालियर मेला का औपचारिक उद्घाटन नहीं कर पा रही है यह ग्वालियर की जनता की अनदेखी की जा रही है क्योंकि कोई सुनने वाला नहीं है । खुलेआम आज भी कई दुकानें खाली पड़ी है। हिंदू महासभा ने कठोर शब्दों में कटु आलोचना करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी अपनी गुटबाजी से विकास कार्यों को ना रोके अन्यथा हिंदू महासभा को सड़कों पर उतरना होगा हिंदू महासभा 19 जनवरी को दोपहर 2 30 बजे हिंदू महासभा भवन सकर पर मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी को धिक्कार पत्र लिखेगी जिससे ग्वालियर मेले का उद्घाटन तीन दिवस में नहीं करने की घोषणा की तो चरण वद आंदोलन जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा एवं संभागीय महिला प्रवक्ता श्रीमती अर्चना सिह चौहान के नेतृत्व में किया जाएगा।
लोकेश शर्मा,
जिला अध्यक्ष,
हिन्दू महासभा ग्वालियर



