Skip to main content

Aaj Tak24x7

*माई भारत के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत प्रारंभ किया गया जागरूकता अभियान

*माई भारत के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत प्रारंभ किया गया जागरूकता अभिया*

अशोक कुमार यादव की रिर्पाट

.

सीतापुर ]मेरा युवा भारत अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र सीतापुर, राष्ट्रीय सेवा योजना सेक्रेड हार्ड डिग्री कॉलेज एवं आरo एमo पी o कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यालय नेहरू युवा केंद्र सीतापुर में किया गया जिसके अंतर्गत जागरूकता पोस्टर्स का विमोचन भी किया गया ।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी श्रीमती रोशनी पटवा ने उपस्थित युवाओं को आगामी 23 जनवरी2025 यानी एक सप्ताह तक शहर के मुख्य स्थानों पर निरन्तर सड़क सुरक्षा को लेकर आमजन के बीच जागरूकता के लिये प्रेरित किया व सभी को कार्यक्रम के उद्देश्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम में उपस्थित यातयात पुलिस से टी एस आई श्री प्रेम चंद्र व ने कहा कि जनपद सीतापुर गौरवशाली जनपद है और हम सब को सामूहिक प्रयास से जनपद को दुर्घटना मुक्त बनाना हैं, हम पंच मंत्र का उपयोग करके सड़क दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं जिसमें हेलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग करने के साथ साथ ड्राइविंग के समय मोबाइल का उपयोग बिल्कुल न करें और नशा करके वाहन न चलाएं साथ ही ओवर स्पीड में वाहन बिल्कुल न चलाएं और अच्छा मददगार बनने के लिये भी युवाओं को प्रेरित किया। यातायात विभाग से श्री ऋषभ जी ने कहा कि सड़क सुरक्षा आज का सबसे गंभीर विषय है, हम छोटी-छोटी सावधानी बरत कर बड़ी दूर्घटनाओ को टाल सकते हैं। सड़क सुरक्षा के मांनको को हम अपनी आदत बनाएं। एन o एस o एस o कोऑर्डिनेटर डॉक्टर शशि कला की उपस्थिति में

यातायात के नियमों का पालन हेतु कार्यालय यातायात पर पीपीटी के माध्यम से सभी को विसुअल प्रशीक्षण टी o एस o आई o श्री प्रेम चंद्र द्वारा दिया गया l इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र से पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक गोमती शर्मा, योगेश यादव, नूर आलम, अलाउदीन, अमरेंद्र चौहान कवि इत्यादि गणमान्य जन उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in