Skip to main content

Aaj Tak24x7

सड़क हादसे में तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकराई, चालक सहित दो की मौत, एक घायल।

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

विन्ढमगंज सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंर्तगत एनएच रांची रीवां राजमार्ग पर स्थित घिवही रेलवे क्रॉसिंग के पास बीती रात बोलरो सवार सड़क हादसे में तीन मे, दो लोगों की जान चली गई। तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आपको बता दें कि आशु जायसवाल उम्र करीब 36 वर्ष निवासी वाराणसी अपने पड़ोसी के साथ दुद्धी जाबर गांव में रिश्तेदार के घर जन्मदिन की पार्टी पर आए हुए थे। जो किसी कार्य को लेकर दुद्धी जाबर गांव से रात्रि में बोलेरो लेकर विन्ढमगंज की ओर जा रहे थे की रास्ते में ही घिवही ग्राम पहुंचते ही दुर्घटना का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में बोलेरो पर चालक सहित कुल तीन लोग सवार थे। ये घटना गुरुवार की रात्रि लगभग 11:00 बजे का बताया गया है। जो बोलेरो की डिवाइडर से जोर से टकराने की तेज आवाज को सुनकर आस पास की लोगों ने मौके पर पहुंच कर देखा कि एक बोलरो वाहन की डिवाइडर से टकराने की आवाज आई थी। जिसमें तीन लोग सवार थे और तीनों युवक बुरी तरह घायल अवस्था में पड़े दिखाई दिए।इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी सूचना पर पहुंची विन्ढमगंज पुलिस ने मौका मुआयना कर बोलेरो में सवार तीनों घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक संजीव कुमार ने तीनों युवक को जांच करने के दौरान चालक और एक अन्य युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक विनोद पुत्र अरविंद निवासी बिड़र दुद्धी का इलाज जारी है विन्ढमगंज पुलिस ने बोलेरों के हुए सड़क दुर्घटना की सूचना दुद्धी कोतवाली पुलिस को दी जिसमे कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रात्रि में हुए बोलेरो वाहन के साथ हादसे को लेकर पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है लोगों का कहना है कि शायद बोलेरो वाहन की तेज रफ्तार होने की वजह से, इस घटना की आशंका जताई जा रही है

aajtak24x7
Author: aajtak24x7