Skip to main content

Aaj Tak24x7

निगमायुक्त ने किया मुरार नदी का निरीक्षण, दिए निर्देश

अतुल मल्होत्रा मोबिल 9993256405


ग्वालियर दिनांक 24 जनवरी 2025 – निगमायुक्त श्री अमन वैष्णव ने शुक्रवार को मुरार नदी में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जीर्णोद्धार कार्य में बाधक बने अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश दिए।
नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव ने मुरार नदी का निरीक्षण किया। रमौआ बांध पर चल रहे जीर्णोद्धार कार्य को 10 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद निगमायुक्त ने रमौआ बांध से हुरावली तक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया कि निगमायुक्त ने 17 विद्युत पोल हटाने एवं 3 कल्वर्ट को बनाने के लिए 3 दिवस में एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री अमरसत्य गुप्ता, नोडल अधिकारी नमामि गंगे डॉ अतिबल सिंह यादव, कार्यपालन यंत्री श्री प्रदीप जादौन, कार्यपालन यंत्री श्री संजीव गुप्ता, सहायक यंत्री सुश्री शालिनी सिंह, नोडल अधिकारी विद्युत श्रीमती अभिलाषा बघेल, सहायक यंत्री श्री राकेश कश्यप, आदि उपस्थित रहे।
सूचना क्र./147/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in