Skip to main content

Aaj Tak24x7

महेश्वर जानापाव उद्वहन माइक्रो परियोजना का नाम देवी अहिल्या के नाम पर होगा।पवित्र नगरी में शराब बिक्री 1 अप्रैल से होगी बंद

आज तक 24×7
मनोज केवट मंडलेश्वर आम सभा


मंडलेश्वर (निप्र) एक हजार करोड़ की महेश्वर जानापाव उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना का मंडलेश्वर आमसभा से वर्चुअल शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने परियोजना का नाम देवी अहिल्या बाई होलकर के नाम पर करने की घोषणा की ।मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि देवी अहिल्या का शासन देखकर लगता है उस समय स्वर्ग महेश्वर में उतर आया होगा। उन्होंने हर क्षेत्र हर वर्ग के लिए कार्य किया उनके समय में किसानों को कुंए बनाने और बगीचे बनाने के लिए धन दिया जाता था।देश के सभी तीर्थ क्षेत्रों में घाट धर्मशालाएं और अन्नक्षेत्र बनाकर देवी अहिल्या ने लोक कल्याण और परोपकार के अनगिनत कार्य किए।
जब मुगलों के डर से लोगों ने जनेऊ को छुपाना और तिलक को मिटाना शुरू कर दिया था उस समय देवी अहिल्या ने सनातन का मान बढ़ाया था।देवी अहिल्या की पावन नगरी में कैबिनेट की बैठक आयोजित करने का मतलब नारी सशक्तिकरण के उनके प्रयासों से प्रेरणा लेना और सुशासन का संकल्प लेना था। हमारी सरकार गरीब मजदूर किसान महिला युवा सभी के कल्याण के लिए कार्य कर रही है ।किसानों को बिजली के बिल से निजात दिलाने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है भविष्य में किसानों के खेत में सौर ऊर्जा से चलने वाले पम्प काम करने लगेंगे और एक समय ऐसा भी आएगा किसान से बिजली खरीदी जाएगी और किसान को पैसा मिलेगा जिससे उसकी आर्थिक स्थित सुधरेगी। मंडलेश्वर आम सभा में पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कैलाश विजयवर्गीय तुलसी सिलावट विश्वास सारंग केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर सहित मंत्रियों का स्वागत महेश्वर विधायक राजकुमार मेव सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने किया स्वागत भाषण विधायक राजकुमार मेव ने दिया आभार भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे ने माना । मंचासिन अतिथियों में राज्यसभा सांसद डॉ सुमेर सिंह खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार पूर्व राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार जिला पंचायत अध्यक्ष अनुबाई तंवर विधायक बड़वाह सचिन बिरला सहित उपस्थित थे।

मनोज केवट की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in