पालक अपने बच्चों से हर रोज बात करें और बच्चों की दिनचर्या को जाने – एसपी रोहित काशवानी
पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए आरोपी शिक्षक को किया गिरफ्तार
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में पहुचा मामला
राजीव जैन सैनानी सिरोंज। नगर में संचालित एक प्राईवेट कांचिग सेंटर व निजी स्कूल में कार्यरत शिक्षक द्वारा अपनी ही कोचिंग में अध्ययनरत अनेको नाबालिग बच्चों के साथ यौन शोषण किया। वही जैसे ही इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो सिरोंज एक बार फिर शर्मासार हो गया। जब यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो वैसे विदिशा पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी सिरोंज पहुचें और मामले में गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए।
आखिर क्या है मामला – गुरूवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसमें एक व्यक्ति नाबालिग बच्चों का यौन शौषण व कई तरह की गंदी हरकतें करता नजर आ रहा है। वीडियो जैसे ही शहर में वायरल हुआ तो शाम होते ही पुलिस थाने में अनेको परिजनो की भीड लग गई और पालक अपने बच्चों को लेकर पुलिस थाने पहुचें।
रात्रि 1 बजें के आसपास हुआ बच्चो का मेडिकल चेकअप – नाबालिग बच्चों के यौन शौषण के मामले में जैसे ही परिजन बच्चों के साथ पुलिस थाने पहुचें तो पुलिस ने बच्चों का मेडिकल चैकअप के लिए सभी बच्चों को शासकीय राजीव गांधी चिकित्सालय भेजा। लेकिन शासकीय अस्पताल में मौजूद डॉक्टर पंकज साकेत ने यह कहकर बच्चों का मेडिकल करने से मना कर दिया कि मुझे बच्चों का चेकअप करना नही आता। वही परिजन अपने बच्चों को बिना मेडिकल कराए ही वापस पुलिस थाने लेकर पहुचें। तो वही मामले की गंभीरता को देखते हुए विदिशा पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी सिरोंज पहुचें और बच्चों व उनके परिजनों से चर्चा की और बच्चों को पुनः मेडिकल के लिए शासकीय अस्पताल भेंजा गया।
अस्पताल में मौजूद नही थें शिशु विशेषज्ञ डॉक्टर – शासकीय राजीव गांधी चिकित्सालय में रात्रि 8 बजें के आसपास कोई शिशु विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद नही होने के कारण डयूटी पर मौजूद डॉक्टर पंकज साकेत बच्चों का मेडिकल नही कर पाए। तो वही पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद जैसे ही बच्चों को पुनः मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया तो अस्पताल में डॉक्टर नही होने के चलते बच्चों के मेडिकल चेकअप के लिए लटेरी बीएमओ डॉ अभिषेक उपाध्याय व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुरेश अग्रवाल को बुलाया गया और डॉक्टरो की टीम की मौजूदगी में देर रात्रि 1 बजें के आसपास बच्चों का मेडिकल चेकअप हो पाया। वही सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार शासकीय राजीव गांधी चिकित्सालय के बीएमओ छुट्टी पर थें। जिस कारण व अपना प्रभारी बीएमओ के रूप में डॉ गोलू जाटव को सौपकर गए थें। तो वही गुरूवार को प्रभारी बीएमओ डॉ गोलू जाटव व अस्पताल में पदस्थ अन्य स्टॉफ एक समारोह में शामिल होने बैरासिया चला गया। जिस कारण बच्चों के परिजन बच्चो का मेडिकल के लिए देर रात्रि तक अस्पताल के चक्कर लगाते नजर आए।
एसपी ने शहरवासियो को दिया संदेश – बच्चो के यौन शौषण को गंभीरता से लेते हुए विदिशा पुलिस अधीक्षक स्वंय सिरोंज पहुचें। वही उन्होने पीडित बच्चों व उनके परिजनों से चर्चा कर परिजनों को विश्वास दिलाया कि आपको न्याय दिलाया जाएगा। तो वही पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव जैन सैनानी से विशेष चर्चा के दौरान कहा कि उक्त मामले को लेकर अभी तक तीन एफआईआर की जा चुकी है और अन्य बच्चों से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार के लिए हमारी टीम लगी है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही उन्होने कहा कि हमने पहली ही धारा 144 के तहत समस्त स्कूलो के लिए आदेश जारी किया गया है कि वह अपने स्टॉफ का पुलिस वेरिफिकेशन कराए। वैसे इस केश में आरोपी के खिलाफ पूर्व में कोई अपराध दर्ज नही था। यदि स्कूल संचालक अपने स्टॉफ का वेरिफिकेशन कराएंगें तो यदि कोई व्यक्ति अपराधिक किसम का है तो वह स्कूल,कोचिंगो पर ध्यान दिया जा सकेगा। वही उन्होने समस्त बच्चों के पालको को संदेश देते हुए कहा कि पालक अपने बच्चों से संवाद नियमित रूप से बनाए रखें। हम अपनी दैनिक दिनचर्या में यह भूल जाते है कि हमारे बच्चे क्या कर रहें है कहा जा रहे है किस से मिल रहें है। पालक अपने बच्चों से हर रोज बात करें असै उन्होने दिनभर में क्या किया और उनके साथ क्या हुआ रोज यह बात पूछे और बच्चों को भी अपने माता पिता को हर बात बताना चाहिए। इसके लिए परिवार की जो परिभाषा है उसको ध्यान में रखते हुए साथ मिलकर परिवार को एक साथ बैठना चाहिए और हर रोज बात कराना चाहिए। इससे ऐसी घटनाएं इस हद तक पहुच ही नही पाएगी।
आरोपी को कर लिया गया गिरफ्तार – नाबागिक बच्चों से यौन शोषण के मामले में पांच एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने एक आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। तो वही आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट की धारा व 3/4,5/6,11/12,75 जे जे एक्ट की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उमेश तिवारी, पुलिस एसडीओपी सिरोंज।
बच्चों व पालको को किया जाएगा जागरूक – उक्त मामला को लेकर विभाग की एक टीम गठित की जाएगी। जो कि प्रत्येक स्कूलों में बच्चों को जागरूक करेंगी। साथ ही बच्चों को समझाइश देगी। जिससे की ऐसी घटनाएं दोबारा न हो। हर्षल चौधरी,एसडीएम सिरोंज।
दोषी शिक्षक को दिलाई जाएगी कठोर सजा – सिरोंज में जो नाबालिग बच्चों के साथ कृत्य हुआ है। यह मामला मेरे संज्ञान में आया है लेकिन अभी मेरे पास कोई लिखित शिकायत नही आई है। में बच्चों को न्याय दिलाऊंगा और दोषी शिक्षक को कठोर सजा दिलाई जाएगी। प्रियंका कानूनगो, सदस्य, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली।
फोटो क्रमांक 01
फोटो क्रमांक 02
फोटो क्रमांक 03 – प्रियंका कानूनगो, सदस्य, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली।
फोटो क्रमांक 04 – हर्षल चौधरी,एसडीएम सिरोंज।



