आज तक 24×7 सिंगरौली दिनाक 24-01-2025 चौकी निवास थाना सरई जिला सिंगरौली म.प्र.।*
रिपोर्ट रामाकांत पांडेय
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री जिला सिंगरौली के कुशल निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा जिला सिंगरौली मार्गदर्शन में व एसडीओपी देवसर राहुल सैयाम के पर्यवेक्षण मे चौकी प्रभारी उपनिरी. प्रियंका सिंह बघेल के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा महिला को थाना सरई क्षेत्र से दस्तयाब किया गया।
घटना विवरण – चौकी निवास थाना सरई का गुमशुदा क्रमांक 02/25 दिनांक 20.01.2025 को कायम किया गया जिस पर चौकी निवास द्वारा गुमशुदा महिला उम्र 26 वर्ष सा. महुआ गांव कमरा टोला चौकी निवास थाना सरई जिला सिंगरौली (म.प्र.) की पता तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर के गुमशुदा महिला को थाना सरई क्षेत्र से दस्तयाब किया गया। गुमशुदा महिला को दस्तयाब कर परिजनो को सकुशल सुपुर्द किया गया ।
सराहनीय भूमिका – उनि प्रियंका सिंह चौकी प्रभारी निवास, सउनि त्रिवेणी पाल, प्र.आर. ज्ञानेंद्र सिंह, आर. सत्येंद्र पांडे, अमित कुमार, प्रभात दुबे, मोहित सिंह, म.आर. विमला सिंह चौकी निवास का सराहनीय योग्यदान रहा ।



