Skip to main content

Aaj Tak24x7

लम्बे समय से फरार स्थायी वारण्टी गिरफ्तार, 3 अलग-अलग प्रकरण में जारी थे वारंट

आज तक 24×7 सिंगरौली दिनांक 24-01-2025 थाना मोरवा जिला सिंगरौली म.प्र.।रिपोर्ट रामाकांत पांडेय

 महज 6 घण्टे में 10 वर्ष के बालक को दस्तयाब कर मोरवा पुलिस ने परिजनो को किया सुपुर्द

पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में लगातार फरार आरोपियो वारण्टियों की धरपकड अभियान के तहत एस.डी.ओ.पी. मोरवा श्री के.के. पाण्डेय व थाना प्रभारी मोरवा श्री कपूर त्रिपाठी द्वारा गठित पुलिस टीम नें वर्ष 2018 के प्रकरण में फरार चल रहे स्थायी वारण्टी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। जिसके अलग अलग प्रकरणो में 3 वारण्ट जारी किये गये थे।

विवरण – थाना प्रभारी मोरवा को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना मोरवा का निगरानी बदमाश सोनू बैगा निवासी कनुहड खनहना के पास देर रात देखा गया है जिसका माननीय न्यायालय वैढ़न द्वारा 3 अलग अलग प्रकरणो में वारण्ट जारी किया गया था जिनमें प्र.क्र. 48/18 धारा 458,427,327,323,346 भादवि. में स्थायी वारण्ट एवं 2 अन्य प्रकरण में गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था सूचना पर थाना प्रभारी मोरवा द्वारा एक टीम रवाना कर निगरानी बदमाश स्थायी वारण्टी सोनेलाल उर्फ सोनू पिता रामविचारे बैगा उम्र 20 वर्ष निवासी कनुहड थाना मोरवा जिला सिंगरौली (म.प्र.) को कनुहड के जंगल से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल किया गया।

विवरण – मोरवा न्यू मार्केट निवासी व्यक्ति ने थाना आकर सूचना दी कि उनका 10 वर्षीय बालक को मानसिक रूप से थोडा अस्वस्थ है बीएमएल पार्क मोरवा में खेल रहा था जो नही मिल रहा है जिस पर तत्काल थाना प्रभारी मोरवा द्वारा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 38/25 धारा 137(2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर बालक की तलाश अलग-अलग टीम बनाकर की जाने लगी जो करीब 6 घण्टे के बाद मोरवा पुलिस द्वारा ढूंढकर उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया।

सराहनीय भूमिका – सउनि. उमेश अग्निहोत्री, अरुण सिंह, प्रआर संजय सिंह परिहार, अर्जुन सिंह, आर. राहुल साहू, आकाश पटेल, मआर. गायत्री उइके शामिल थे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in