ग्वालियर। ग्वालियर आर्म रेसलिंग वेलफयेर एसोसिएशन के पैरा आर्म रेसलर रोहित सिंह उज्बेकिस्तान में आयोजित हो रहे वर्ल्ड कप में शिरकत करेंगे।

*ग्वालियर के रोहित वर्ल्ड कप में भाग लेने उज्बेकिस्तान रवाना*

ग्वालियर। ग्वालियर आर्म रेसलिंग वेलफयेर एसोसिएशन के पैरा आर्म रेसलर रोहित सिंह उज्बेकिस्तान में आयोजित हो रहे वर्ल्ड कप में शिरकत करेंगे

वर्ल्ड कप में एशिया कॉन्टिनेंट के 20 देश शामिल हो रहे हैं। यह प्रतियोगिता 30 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इसमें मध्य प्रदेश से रोहित सिंह इकलौते खिलाड़ी होंगे।

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. केशव पाण्डेय ने बताया कि रोहित सिंह ग्वालियर आर्म रेसलिंग अकेडमी बिरला नगर का खिलाड़ी हैं और वर्ल्ड चैंपियन मनीष कुमार से उन्होंने ट्रेनिंग ली है।

आईकॉम सेंटर पर संस्था के अध्यक्ष केशव पाण्डेय सहित सचिव आदित्य भदौरिया, भूपेंद्र कांत, राजेंद्र मुदगल ने खिलाड़ी रोहित सिंह के साथ ही उनके माता-पिता पिंकी लहारिया एवं अरविंद सिंह का स्वागत कर उन्हें पदक जीतने की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in