Skip to main content

Aaj Tak24x7

पुलिस चौकी बरका में कार्यरत सैनिक-63 त्रिलोक सिंह का सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई कार्यक्रम

*आज तक 24×7 सिंगरौली दिनांक 31-01-2025 चौकी बरका थाना सरई जिला सिंगरौली म.प्र.।*

रिपोर्ट रामाकांत पांडेय

*पुलिस चौकी बरका में कार्यरत सैनिक-63 त्रिलोक सिंह का सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई कार्यक्र*

 

*पुलिस चौकी बरका, थाना सरई, जिला सिंगरौली में पदस्थ सैनिक-63 त्रिलोक सिंह ने अपने 35 वर्षों के सेवाकाल के दौरान जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी सेवाएं प्रदान की। आज दिनांक 31/01/2025 को उनके सेवानिवृत्त होने के अवसर पर चौकी प्रभारी बरका, उप निरीक्षक संदीप नामदेव, उप निरीक्षक एस. के. सोनवानी तथा पुलिस चौकी बरका के समस्त कर्मचारियों द्वारा उन्हें ससम्मान विदाई दी गई।*

 

*इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री, जिला सिंगरौली, श्री शिव कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिंगरौली, श्री राहुल कुमार सैयाम, अनुविभागीय अधिकारी, देवसर, और थाना प्रभारी सरई, शेषमणि पटेल के कुशल मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।*

 

*त्रिलोक सिंह ने अपने लंबे सेवाकाल में जिले की शांति और सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी सेवाएं पुलिस विभाग के लिए प्रेरणादायक रही हैं। उनके सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in