Skip to main content

Aaj Tak24x7

संदिग्ध परिस्थितियों में कुंए में युवक का शव मिला, परिजनों मे कोहराम।

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र में एक संदिग्ध मामला सामने आया है, जहां रजखड़ गांव के ठेंगवा पहाड़ी के पास स्थित एक कुएं में 30 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान झारखंड के गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के सिंदुरिया निवासी उमेश अगरिया के रूप में हुई है। उमेश पिछले दो वर्षों से अपने ससुराल में रह रहा था।

मृतक के ससुर चंद्रिका अगरिया के अनुसार, उमेश 26 जनवरी की रात करीब 9 बजे खेत की सिंचाई के लिए घर से निकला था। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आज उसका शव रघुनाथ अगरिया के घर के पास स्थित कुएं में मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। कुछ लोगों ने मौत को संदिग्ध बताया है। पुलिस मामले की हर दिशा में जांच कर रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in