Skip to main content

Aaj Tak24x7

जालौन के कालपी कोतवाली के जोल्हुपुर जंगल में दो व्यक्तियों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

स्थानीय चरवाहों ने सुबह के समय जंगल में एक 25 वर्षीय युवक का जला हुआ शव और उसके पास ही एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव देखा।

कालपी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार पाठक के नेतृत्व में पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि दूसरे शव के पास से सल्फास नामक जहरीली दवा बरामद हुई है, जिससे प्राथमिक तौर पर आत्महत्या का अनुमान लगाया जा रहा है।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और शवों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

संवाददाता अभिषेक कुमार आज तक 24×7 न्यूज़ ब्यूरो चीफ जालौन

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in