Skip to main content

Aaj Tak24x7

गणेश दत्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में तकनीकी शिक्षा सशक्तिकरण हेतु 28 छात्रों को टैबलेट बाटे गए।

आज तक 24×7 न्यूज, सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट
दुद्धी सोनभद्र। दुद्धी गणेश दत्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मल्लदेवा में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त तकनीकी शिक्षा सशक्तिकरण हेतु स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण के तहत विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त 125 शिक्षार्थियों के सापेक्ष 28 तकनीकी शिक्षा प्राप्त शिक्षार्थियों को मुख्य अतिथि नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धनौरा दुद्धी प्रतिनिधि गोपाल प्रसाद प्रजापति (फोर मैन ) के कर कमल द्वारा प्रदान कराया गया। संस्थान के प्रबंधक उप प्रतिनिधि विजय कुमार यादव द्वारा कार्यक्रम का संचालक कर तकनीकी शिक्षा के बारे में टैबलेट के उपयोग के जोखिम एवं सावधानी बरते जाने संबंधी प्रकाश डाला गया। इस मौके पर अरुण कुमार तिवारी, विक्रांत जायसवाल के लावा संस्थान के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in