सनावद क्षेत्र के 16 गाँवों में गुर्जर समाज के 187 जोड़े बँधे परिणय सूत्र में।

अनिल चौधरी सनावद।

बसंत पंचपी पर सनावद क्षेत्र में गुर्जर समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलनों का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत विवाह सम्मेलनो में 187 जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लेकर एक दूसरे का दामन थामा। श्री रेवा गुर्जर सामूहिक समितियों के संयोजन में गायत्री पद्धति के माध्यम से विवाह समारोह सम्पन्न हुए। सम्पन्न हुआ। बड़वाह में 27, डुडग़ांव में 17,कानापुर में 9,कातोरा में 15,खामखेड़ा में 12,मोगावा में 5, भुलगांव में 7,बडुद में 14,ढकलगांव में 16,ढसगांव में 4,बमनगांव में 6,भानबरड़ में 11,मलगांव में 8,चित्रमोड़ में 12,खंगवाड़ा में 15,इनपुन भोगावां में 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस अवसर पर विवाह समितियों के डॉक्टर सेवकराम पटेल, दुलीचंद भमोरिया,प्रेमलाल पटेल,देवराम बिजगावनिया, जगन्नाथ पठान, दिनेश चाचरिया,अनोकचंद साद,दिनेश गड़ीवाले, हरिकरण पटल्या,दुर्गाराम मोरान्या,ख्यालीराम सेजगायां, राजेश अम्बिया,तिलोकचंद बोबड़िया,अनोकचंद गुल्या,हरिकरण लामडाडिया सहित ग्रामवासियों का आयोजन में सहयोग रहा। इस अवसर पर बड़वाह विधायक सचिन बिर्ला, कसरावद विधायक सचिन यादव,श्री रेवा गुर्जर महासभा के अध्यक्ष जगदीश मोराण्या,नरेंद्र पटेल,नगर पालिका सनावद के अध्यक्ष प्रतिनिधि इन्दर बिर्ला,गुर्जर समाज के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल चौधरी,गुर्जर युवा संगठन के अध्यक्ष अनिल चोपड़ा,सोनु पहलवान सहित जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने वर वधुओं को आशीर्वाद देकर उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की मंगलकामना की।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes