थाना पनिहार पुलिस की स्मैक तस्कर के खिलाफ कार्यवाही

रेण्डम वाहन चेकिंग में पनिहार पुलिस ने मोटर सायकिल सवार एक स्मैक तस्कर को पकड़कर उससे 90 ग्राम स्मैक की जप्त

ग्वालियर। दिनांक 12.02.2025 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध शराब व मादक पदार्थो की खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी अनुक्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान एवं डीएसपी ग्रामीण श्री चंद्रभान सिंह चढार के द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में रेंडम वाहन चेकिंग कर संदिग्ध वाहनों को चेक करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी पनिहार श्री जेंडेन लिगजर्पा(भापुसे) के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में दिनांक 11.02.2025 को थाना बल की टीम को नयागांव के पास एबी रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने हेतु लगाया गया। दौराने चेकिंग पुलिस टीम को मोटर साइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखा, जिसने पुलिस चेकिंग को देखकर मोटर साइकिल वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया, परन्तु मुस्तैद खड़े पुलिस जवानों द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्ध से नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को खारे कुआँ के पास गोसपुरा न. 02 हजीरा हाल वीना विहार द्वारिकापुरी थाना महाराजपुरा जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसकी जेब में एक सफेद रंग की पॉलीथिन रखी हुई मिली जिसे खोलकर चेक किया तो उसमें अवैध मादक पदार्थ स्मैक रखी हुई मिली जिसकी तौल कराने पर उसका वजन 90 ग्राम होना पाई गई। पकड़े गये व्यक्ति का यह कृत्य एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय होने से उसके पास से मिली 90 ग्राम स्मैक व मोटर साइकिल को विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये स्मैक तस्कर के खिलाफ थाना पनिहार में अप0क्र0- 16/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पकड़े गये स्मैक तस्कर से स्मैक के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

बरामद मशरूका:- 90 ग्राम स्मैक एवं एक यामहा मोटर सायकिल क्रमांक- एमपी-07-एनएल-4915 की जप्त।

सराहनीय भूमिका:– थाना प्रभारी पनिहार श्री जेंडेन लिगजर्पा(भापुसे), उनि0 धर्मेन्द्र सिंह यादव, सउनि नरेश शर्मा, आर0 चन्द्रसेन धाकरे, सोवरन, बृजेश यादव, लोकेन्द्र जाट की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes