Skip to main content

Aaj Tak24x7

सिंगरौली पुलिस का साइबर सुरक्षा पर विशेष प्रशिक्षण

आज तक 24×7 सिंगरौली दिनाकं 12-02-2025 जिला सिंगरौली*


रिपोर्ट रामाकांत पांडेय
आज दिनांक 12 फरवरी 2024 को साइबर अपराधों की रोकथाम और डिजिटल सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले में पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों हेतु विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण वीडियों कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से साइबर विशेषज्ञ श्री कुलदीप वर्मा, रीवा द्वारा प्रदान किया गया, जिसमें समस्त अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं विवेचकगण उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण सत्र में साइबर अपराधों के नवीनतम तरीकों, डिजिटल फॉरेंसिक, सोशल मीडिया पर साइबर फ्रॉड, डेटा प्रोटेक्शन और ऑनलाइन सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराधों की जांच में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की और समाधान के महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए।

इस प्रशिक्षण में कुल 72 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस पहल का उद्देश्य साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल वातावरण प्रदान करना है।

सिंगरौली पुलिस द्वारा इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखा जाएगा, जिससे पुलिस बल को साइबर अपराधो से निपटने में दक्ष बनाया जायेगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in