Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना सरई द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई, 22 किलो 545 ग्राम गांजा कीमती 4,50,000 जब्त, कर आरोपिया को किया गिरफ्तार।

आज तक 24×7 सिंगरौली दिनांक 12-02-2025 जिला सिंगरौली*

रिपोर्ट रामाकांत पांडेय

*जब्तीः- – 22 किलो 545 ग्राम गांजा कीमती 4,50,000/-रूपये

घटना विवरण – मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पोखरीटोला निवासी बृहस्पतिया साहू (पति ज्वाला साहू, उम्र 45 वर्ष) अपने घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा संग्रहित कर बिक्री कर रही है। सूचना के आधार पर थाना सरई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पोखरीटोला में रेड कार्यवाही की। तलाशी के दौरान आरोपिया महिला के घर से एक पीले रंग की प्लास्टिक बोरी में रखे कुल 22 किलो 545 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मौके पर ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। आरोपिया के परिवारजन भी पूर्व मे अबैध गांजा के कारोबार मे लिप्त रहे है जिनका आपराधिक रिकार्ड थाना सरई मे है।

आरोपिया का नाम – बृहस्पतिया साहू पति ज्वाला साहू उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम पोखरीटोला थाना सरई

  • अधीक्षक सिंगरौली द्वारा पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को उत्साहवर्धन हेतु ₹10000 नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई।*
aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in