Skip to main content

Aaj Tak24x7

ग्वालियर के परिवार हॉस्पिटल पर IT की रेड, वित्तीय अनियमितताओं की जांच जारी*

*अतुल मल्होत्रा रिपोर्टें मोबाइल 9993256405

ग्वालियर के परिवार हॉस्पिटल ग्रुप पर आयकर विभाग की छापेमारी सुबह से जारी है। हॉस्पिटल रोड और मांढरे की माता स्थित शाखाओं में दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, अस्पताल की आय-व्यय में अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। आयकर अधिकारियों ने वित्तीय दस्तावेज, बैंक खातों और लेन-देन के रिकॉर्ड जब्त कर जांच शुरू की है।

अब तक की छानबीन में क्या निष्कर्ष निकले हैं, इस पर आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in