Skip to main content

Aaj Tak24x7

सूचना अधिकार आवेदन लेने से इनकार किया आजीविका मिशनके ब्लॉक प्रबंधक अजय पांडे

मध्य प्रदेश जिला कटनी

जिला कटनी – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ढीमरखेड़ा में पदस्थ ब्लॉक प्रबंधक अजय पांडे के पास आवेदक ने सूचना अधिकार अधिनियम के तहत एक आवेदन देने के लिए पहुंचा तो ब्लॉक प्रबंधक ने पल्ला झाड़ते हुए आवेदन लेने ने से इनकार कर दिया गया। अजय पांडे ने बताया कि अजीविका मिशन जनपद ढीमरखेड़ा स्तर पर लोक सूचना अधिकारी का पद रिक्त है इसलिए सूचना अधिकार का आवेदन नहीं लिया जायेगा, आवेदन लगाना है तो जिले स्तर पर लगाइए यहां पर आवेदन लेने के लिए कोई अधिकारी नियुक्त नहीं। जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा सूचना अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन देने के लिए ब्लॉक स्तर पर हर कार्यालय में लोक सूचना अधिकारी नियुक्त किए गए हैं किंतु इसके विपरीत ढीमरखेड़ा ब्लॉक स्तर पर गाइडलाइन दी जा रही है। इस अधिनियम के तहत कोई भी नागरिक किसी भी सरकारी विभाग से जानकारी हासिल कर सकता है। यह अधिनियम भ्रष्टाचार के खुलासा के लिए बनाया गया है। इस अधिनियम के तहत सभी सरकारी निकायों को आरटीआई से जुड़े सवालों के जवाब देने की जिम्मेदारी है। सूचना का अधिकार का तात्पर्य है सूचना पाने का अधिकार जो सूचना अधिकारी कानून लागू करने वाला राष्ट्र अपने नागरिकों को प्रदान करता है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रबंधक ने आवेदन लेने से इंकार क्यों किया यह एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है।

सूचना अधिकारी नहीं समस्या का सामना करें आवेदक

खास बात सामने यह आई है कि ब्लॉक स्तर पर सूचना अधिकारी नियुक्त नहीं है। जनपद ढीमरखेड़ा क्षेत्र के लोगों को यदि कुछ भी जानकारी आवेदन के माध्यम से चाहिए तो कटनी जिला जाना पड़ेगा जिसकी तकरीबन दूरी 60 किलोमीटर है। आवेदक अपना स्वयं के जेब से 400 रूपए खर्च करके आवेदन पत्र देने जिला मुख्यालय जाये।
अब देखना यह होगा कि संबंधित जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का क्या निदान करेंगे।, रिपोर्टर सत्येंद्र बर्मन

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in