अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट मोबाइल 9993256405
ग्वालियर कलेक्ट्रेट स्थित भू-अभिलेख कार्यालय में राजस्व निरीक्षक नरेश उपाध्याय और कार्यालय स्टाफ के बीच विवाद हो गया। नरेश उपाध्याय नक्शों में सुधार कराने पहुंचे थे, जहां उनकी एसएलआर रवि नंदन तिवारी से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर नरेश ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी, जिससे नाराज होकर स्टाफ ने उनके साथ धक्का-मुक्की, मारपीट की और मोबाइल छीनने की कोशिश की।
नरेश उपाध्याय पहले भी विवादों में रहे हैं, जिनका तहसीलदार और अन्य अधिकारियों से झगड़ा हो चुका है। विभागीय जांच के बावजूद उनके व्यवहार में सुधार नहीं आया। इस घटना के बाद कलेक्टर रुचिका चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच कर्मचारियों के स्थानांतरण की सिफारिश की।
हटाए गए कर्मचारी:
- नरेश उपाध्याय – राजस्व निरीक्षक
- नंद किशोर गुप्ता – राजस्व निरीक्षक
- नीलेश झा – राजस्व निरीक्षक
- सुभाषा शर्मा – जूडा ऑपरेटर
- ओमप्रकाश कुशवाह – जूडा ऑपरेटर
इन कर्मचारियों पर वरिष्ठ अधिकारियों से अभद्रता, झूठी शिकायतें, कार्यालय गोपनीयता भंग करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप लगे हैं। स्थानांतरण नीति 2025 के तहत इनका संभाग से बाहर तबादला किया गया है।


