Skip to main content

Aaj Tak24x7

परोपकार भाव से जीवन होता है सार्थक : पाण्डेय*— कर सलाहकार प्रमोद कुमार गुप्ता का

*अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट मोबाइल 9993256405

आईकॉम सेंटर पर मनाया गया जन्मदिवस, शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने किया सम्मान
ग्वालियर। जिसके हृदय में परोपकार की भावना होती है वे जीवन में दूसरों के लिए सदैव मुस्कराते हैं। वे सेवाभाव के परिश्रम में भी नहीं थकते हैं। ऐेसे लोग अपना श्रम किसी अभिलाषा से नहीं बल्कि परमार्थ के लिए करते हैं। इस प्रकार त्याग, बलिदान और आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन को सार्थक बनाते हैं। डॉ.केशव पाण्डेय ने यह बात कही।
उन्होंने यह बात इंटरनेशनल सेंटर ऑफ मीडिया एक्सीलेंस (आईकॉम) पर, कर सलाहकार प्रमोद कुमार गुप्ता के जन्मदिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि इस सृष्टि में मनुष्य तन बड़े ही सौभाग्य से मिलता है और यह मनुष्य तन-देवताओं को भी प्राप्त नहीं हो पाता। इसलिए जरूरी हो जाता है कि देवताओं के लिए भी दुर्लभ मानव तन से ऐसा क्या किया जाए कि इसे यश और सार्थकता मिल सके। गुप्ता जी ने परोपकारी भाव से अपने जीवन को सार्थक कर दिया है।
इस दौरान कवि तेजनारायण बैचेन ने काव्यपाठ के जरिए मानव जीवन की सार्थकता को चरितार्थ किया और प्रमोद कुमार के व्यक्तित्व और परमार्थ के प्रति समर्पित बताया।

इससे पूर्व डॉ. केशव पाण्डेय ने शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिंह भेंट कर उत्कृष्ट जनसेवा के लिए श्री गुप्ता का सम्मान किया।
कार्यक्रम का संचालन महेश मुदगल ने तथा आभार व्यक्त विजय पाण्डेय ने किया।
इस मौके पर रामबाबू कटारे, विजय पाराशर, बीडी गिरि, दिनमणि शर्मा, राजेंद्र मुदगल, शिरीन खान, खुशी राय, मनीष शर्मा, अंशिका परमार, दीपांशु प्रधान, शिवानी त्यागी, आशीष मिश्रा, मीनू परिहार, उमेश पिप्पल, विजय लक्ष्मी, धर्मेंद्र शर्मा, बजरंग सेंगर एवं संजय कुमार ने श्री गुप्ता ने स्वागत किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in