
जयराज चौधरी की रिपोर्ट
बरेला/जबलपुर: विश्व रंग अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 का रश्मि कंप्यूटर बरेला DCA PGDCA सेंटर में विमोचन किया गया इस अवसर पर नगर बरेला पार्षद श्रीमान दिनेश पटेल, सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष कुमार प्यासी, रश्मि कंप्यूटर बरेला के संचालक अमित विश्वकर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र जैन बबला, सन्मति हाई स्कूल बरेला की शिक्षिका मोनिका सिंह, प्रियंका दुबे व छात्र – छात्राएं उपस्थित रही । इस विश्व रंग दौरान संचालक अमित पटेल ने बताया कि विश्वरंग अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलम्पियाड 2025, विश्वरंग के आयोजनों से उत्पन्न ऊर्जा को और अधिक विस्तारित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। वर्तमान में भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी भारतीय कला, साहित्य और संस्कृति के प्रति रुझान बढ़ा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने भी मातृभाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा दिया है। आज हिंदी भाषा रोजगार के नए अवसर सृजित करने में भी सक्षम हो रही है। विश्वरंग अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलम्पियाड 2025, हिंदी भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने का एक अनूठा प्रयास है। यह ओलंपियाड न केवल हिंदी भाषा को बढ़ावा देने का माध्यम बनेगा, बल्कि इसे एक सशक्त संचार और रोजगारोन्मुख भाषा के रूप में स्थापित करने में भी सहायक सिद्ध होगा।बीते कुछ वर्षों में न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।भारतीय प्रवासी समुदाय और विदेशी विश्वविद्यालयों में हिंदी अध्ययन का बढ़ता प्रभाव इस बात का प्रमाण है कि हिंदी अब केवल एक भाषा नहीं, बल्कि वैश्विक संचार का एक महत्वपूर्ण साधन बन रही है । राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 ने हिंदी भाषा को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया है। यह नीति मातृभाषा और क्षेत्रीय भाषाओं के माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ हिंदी के व्यापक प्रचार-प्रसार को भी बल देती है । इस नीति के तहत हिंदी भाषा को रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, जिससे युवा वर्ग को हिंदी के माध्यम से भी उज्ज्वल भविष्य की संभावनाएँ मिल रही हैं।
विश्वरंग के पिछले आयोजनों ने कला, साहित्य और संस्कृति को नए आयाम दिए हैं। यह ओलंपियाड, हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार की इस ऊर्जा को और अधिक विस्तारित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस आयोजन का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर हिंदी को लोकप्रिय बनाना, नई पीढ़ी को इससे जोड़ना और भाषा के माध्यम से सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना है । विश्वरंग अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025, हिंदी भाषा को एक नई ऊँचाई देने का संकल्प है। यह आयोजन हिंदी के प्रति प्रेम और जागरूकता को बढ़ाने के साथ-साथ इसे एक व्यावहारिक और रोजगारपरक भाषा बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वैश्विक स्तर पर हिंदी की प्रतिष्ठा बढ़ाने के इस प्रयास से भाषा प्रेमियों को एक सशक्त मंच मिलेगा, जिससे हिंदी का भविष्य और अधिक उज्ज्वल बनेगा।


