Skip to main content

Aaj Tak24x7

खेत में मिली लाश, हत्या का मामला दर्ज त्योंदा तहसील के ग्राम पिपराह के खेत में 50 वर्षीय व्यक्ति की मिली लाश, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर, आरोपियों से पूछताछ जारी

,विदिशा

लोकेशन गंज बासौदा

 

एंकर / त्योंदा थाने अंतर्गत ग्राम पिपरा ह में आज सुबह खेत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बही हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस संदेहियों से पूछताछ कर रही है।
त्योंदा थाना प्रभारी बलवीर सिंह गौर ने बताया कि गुरुवार शाम को ग्राम पिपराह निवासी चैन सिंह लोधी उम्र 50 वर्ष के गुमने की रिपोर्ट दर्ज कर रात में ग्रामीणों के साथ सर्चिंग की गई थी। और आज सुबह उनके खेत से दो किलोमीटर की दूरी पर उनका शव मिलने पर एसडीओपी मनोज कुमार मिश्रा सहित पुलिस कर्मचारियों ने मौके पर जाकर मुआइयना किया तो। शरीर पर चोट के निशान से प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लगने पर मामला दर्ज कर ग्राम के ही संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला है कि संदेही युवक पहले भी खेत में चोरी करते पकड़े जा चुके है, हो सकता है चैन सिंह ने उनको खेत में चोरी करते पकड़ा हो तो उन्होंने पुलिस ने रिपोर्ट के डर से मार दिया हो। बही इस मामले को लेकर शिवसेना जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र देवा लोधी और ग्रामवासियों ने तहसीलदार के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को फांसी की सजा और उनका अतिक्रमण हटाने, पीड़ित पक्ष को मुआवजा दिलाने और परिवार में शासकीय नोकरी की मांग की गई हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in