Skip to main content

Aaj Tak24x7

निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने विभागीय कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ग्वालियर दिनांक 18 मार्च 2025- नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त श्री विजय राज, श्री अनिल दुबे, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला, उपायुक्त श्री अमर सत्य गुप्ता, डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, अधीक्षण यंत्री श्री जेपी पारा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण समय सीमा में नहीं करने एवं फरवरी माह की शिकायतें अभी तक लंबित रहने पर काफी नाराजगी व्यक्त की तथा जिन अधिकारियों की अधिक शिकायतें लंबित है उनको नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दो दिन में सभी शिकायतों का निराकरण संतुष्टि के साथ करायें, क्योंकि दो दिन बाद ग्रेडिंग होनी है। साथ ही निर्देशित किया कि विभाग प्रमुख हर माह की सात तारीख तक सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करें जिससे समय पर समस्याओं का निराकरण हो सके। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को गंभीरता से लें।
बैठक के दौरान स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक दो दिन में स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम आने वाली है। सभी संबंधित अधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर स्वच्छता का कार्य देखें। स्वच्छता के कार्य में लगे सभी कर्मचारी प्रमुखता से स्वच्छता का कार्य करें। यदि कोई सफाई कर्मचारी बिना बताए अनुपस्थित रहता है तो उसको नोटिस जारी करें। बैठक के दौरान निर्देशित किया कि शहर में कहीं भी कचरा ठिया नहीं दिखे तथा नालों की साफ सफाई हो, पार्कों एवं डिवाइडरों पर ग्रनरी हो एवं शौचालय साफ एवं सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में बैक लेन साफ हो एवं पेंटिंग कार्य पूर्ण हो। शहर में कहीं भी अवैध होर्डिंग न लगा हो, अवैध होर्डिंग पर प्रभावी कार्रवाई करें।
बैठक में न्यायालयीन पत्रों का जवाब समय सीमा में देने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए तथा यह भी निर्देशित किया की विभागीय जांच के प्रकरण 01 वर्ष से ज्यादा लंबित नहीं होना चाहिए तथा नामांतरण का कार्य निर्धारित समय सीमा में हो। जनप्रतिनिधियों के पत्रों का जवाब संतुष्टि पूर्ण समय सीमा में दें। इसके साथ ही निर्देशित किया कि समग्र एवं पेंशन ई केवाईसी के कार्य में प्रगति लाऐं।
सूचना क्र./404/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in