Skip to main content

Aaj Tak24x7

सामना के कार्यकारी संपादक अनिल तिवारी का ग्वालियर में 19 मार्च को होगा सम्मान ।

अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट मोबाइल 9993256405


ग्वालियर। हिंदी सामना के कार्यकारी संपादक अनिल तिवारी का सम्मान समारोह 19 मार्च को पडाव स्थित आईकाॅम मीडिया सेंटर (प्रवीणा पाण्डेय मेमोरियल) द्वारा आयोजित किया गया है। कार्यक्रम शाम 4 बजे से आईकाॅम मीडिया सेंटर, तानसेन रोड, पडाव, ग्वालियर में आयोजित होगा। जिसमें कार्यकारी संपादक अनिल तिवारी का सम्मान शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया जाएगा।
श्री तिवारी के स्वागत समारोह में ग्वालियर प्रेस क्लब के सदस्य व गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे। स्वागत समारोह के बाद सामना मुंबई के कार्यकारी संपादक श्री अनिल तिवारी “समय के साथ बदलती पत्रकारिता और चुनौतियां” विषय पर उद्बोधन देकर अपने अनुभवों से पत्रकारों को अवगत कराएंगे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in