Skip to main content

Aaj Tak24x7

अमरनाथ यात्रा की तारीखों की घोषणा के बाद भी , रजिस्ट्रेशन के इंतज़ार में श्रद्धालु ………

अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट मोबाइल 9993256405

वर्ष 2025 की होने वाली अमरनाथ यात्रा की तारीखों की घोषणा श्राइन बोर्ड ने काफी समय पहले कर दी है , लेकिन रजिस्ट्रेशन की तारीखों की घोषणा अभी तक नहीं हो सकी है , जिससे यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं में असमंजस्य बना हुआ है |
अमरनाथ जी की पवित्र गुफा एवं हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए प्रतिवर्ष ग्वालियर चंबल संभाग से हज़ारों श्रद्धालु अमरनाथ पहुँचते हैं | जिसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन एवं मेडिकल करवाना अनिवार्य है |
ग्वालियर की हर-हर महादेव समिति हर वर्ष अमरनाथ यात्रा पर लंगर लगाता है , समिति के संरक्षक महेंद्र भदकारिया , बृज कटारिया रामशरण गुप्ता एवं अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने बताया समिति श्रद्धालुओं की यात्रा एवं दर्शन को सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहती है , समिति द्वारा यात्रियों के खाने-पीने , रुकने , मेडिकल के साथ-साथ अन्य कई व्यवस्था की जाती है |

लगातार 25 वर्षों से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु श्याम लहारिया , सुनील शिवहरे एवं भरत ढींगरा ने बताया यात्रा मार्ग पर मौसम कभी भी अचानक बदल जाता है और पवित्र गुफा की ऊंचाई समुद्रतल से लगभग 13500 फिट है , जिस कारण वहाँ ऑक्सीजन की मात्रा कम रहती है |यात्री अपने साथ गर्म कपडे , बरसाती , ट्रैकिंग जूते एवं जरुरी दवाइयाँ आवश्यक रूप से ले जाएँ |

रजिस्ट्रेशन की तारीखों की घोषणा जल्द ही हो सकती है , इस वर्ष यात्रा 38 दिनों की है , जो 3 जुलाई से प्रारंभ होगी | इस वर्ष ग्वालियर से लगभग 30-40 हज़ार श्रद्धालुओं के जाने की संभावना है : संजय कुशवाह प्रदीप गुप्ता- पन्नालाल गौर ( लंगर सचिव )

श्राइन बोर्ड को यात्रा जुलाई की अपेक्षा जून में ही शुरू कर देनी चाहिए , जिससे सभी यात्रियों को हिम शिवलिंग के दर्शन हो सके , बढ़ते प्रदूषण के कारण वर्ष 2024 में भी बाबा बर्फानी का हिम शिवलिंग यात्रा की शुरुआत में ही अंतर्ध्यान हो गया था :- गौरव नागवानी ( श्रद्धालु )

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in