Skip to main content

Aaj Tak24x7

किट्टा पार्टी ग्रुप द्वारा शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में रंग पंचमी के अवसर पर रंग उत्सव मनाया गया ।

अतुल मल्होत्रा रिपोर्टें मोबाइल 9993256405


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में चेंबर आफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल, लोकप्रिय शायर श्री अतुल अजनबी, वरिष्ठ पत्रकार श्री देव श्रीमाली एवं विद्युत कंपनी के सेवानिवृत्त मुख्य महाप्रबंधक श्री राजीव गुप्ता उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों का सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया और सभी विशिष्ट अतिथियों को ग्रुप के कार्यक्रम की याद के लिए प्रतीक चिन्ह के रूप में एक मोमेंटो भेंट किया गया .
उसके बाद नवीन सदस्यों का माला पहना कर स्वागत किया गया ।
नवीन सदस्यों में से श्री इंद्रदेव सिंह कुशवाह और श्री सुभाष कश्यप जी द्वारा परिचय की कड़ी में गीत और गजल प्रस्तुत किये गए । इसके बाद जितेंद्र तागड़े ने सुनाया “रंग बरसे भीगे चुनरवाली”
अशोक सिंह चौधरी ने सुनाया “वादा तेरा वादा” दीपक भटनागर ने सुनाया
“यह शाम मस्तानी” और मलकीत खेड़ा ने सुनाया “यह जो हल्का-हल्का सुरूर है” निशिकांत मोघे ने सुनाया “रंग और नूर की बारात किसे पेश करूं” संग्राम सिंह द्वारा “ओ मेरे दिल के चैन” और पंकज शर्मा ने “ए भाई जरा देख कर चलो” गीत प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में विशेष रूप से नई दुनियां से आमंत्रित श्री महेश गुप्ता उपस्थित रहे, जिन्हें हार-फूल माला पहनाकर एक प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया ।
कार्यक्रम में सुयश गोयल द्वारा उपस्थित सदस्यों को गेम खिलवाकर पुरस्कार वितरित किए गए ।
नीरज नायक द्वारा क्लब की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रस्तुत की गई ।
कार्यक्रम के मध्य में ग्रुप संयोजक राहुल गुप्ता स्पर्शी का जन्मदिन भी मनाया गया ।
रंग पंचमी उत्सव मनाते हुए फूलों की जमकर होली खेली गई, सभी ने एक दूसरे के मस्तक पर चंदन का टीका लगाकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं ।
अंत में ग्वालियर के लोकप्रिय शायर अतुल अजनबी द्वारा शानदार शे’रो शायरी प्रस्तुत कर
पूरे हॉल में मस्ती बिखेर दी..”जिक्र क्या लब पर उसका नाम नहीं, इससे माकूल इंतकाम नहीं”

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in