अमरोहा पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर बताकर व्यापारी से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। आरोपी की पहचान भूपेंद्र सिंह रावत के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के बेलोड़ी सतपुड़ी का रहने वाला है।”
“पुलिस के अनुसार, 19 मार्च 2025 को थाना नौगांवा सादात में एक मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में चांद बीड़ी के मालिक इशरत अली ने बताया कि भूपेंद्र सिंह रावत समेत पांच लोगों ने खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर बताकर फर्जी दस्तावेज दिखाए और उनसे 25 लाख रुपये की मांग की।”
“इस मामले में कुल पांच आरोपी हैं – भूपेंद्र सिंह रावत, संतोष कुमार, इजराइल, नन्हा और समीम। इनमें से संतोष कुमार भी उत्तराखंड का रहने वाला है, जबकि बाकी तीन आरोपी अमरोहा के नई बस्ती इलाके के निवासी हैं। फिलहाल मुख्य आरोपी भूपेंद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।”
पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।”
संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तरप्रदेश


