Skip to main content

Aaj Tak24x7

अधिवक्ता संरक्षण कानून बनाने की मांग को लाइलाज ने विधि मंत्री भारत सरकार को सौंपा ज्ञापन।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी-सोनभद्र । नगर में आज शुक्रवार को अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर आल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस ने एक ज्ञापन विधि मंत्री भारत सरकार को सौंपा है। यह ज्ञापन उप जिलाधिकारी न्यायिक दुद्धी के माध्यम से दिया गया है।
इस मांग के पीछे का मकसद अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनके काम में बाधा डालने वाली किसी भी बाधा को दूर करना है।
आल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस ने पूरे देश में मुख्यालय पर अधिवक्ता संरक्षण कानून बनाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर मांग पत्र देने का निर्णय लिया है।
लाइलाज के प्रदेश सहसंयोजक प्रभु सिंह एडवोकेट ने मांग पत्र को पढ़कर सुनाया और अधिवक्ताओं की सुरक्षा की मांग को मजबूती से उठाया।
इस मौके पर दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव ओम प्रकाश मिश्रा सत्यनारायण यादव इन्देश सिंह रामेश्वर राव रामानुज सिंह संतोष ओझा नीरज सिंह आशीष गुप्ता रामजी पाण्डेय राकेश अग्रहरि पीयूष कुमार रमेश यादव दयाशंकर सिंह सत्य नारायण गुप्ता विनोद वर्मा मिलेंद्र दर्शी जितेन्द्र कुमार सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in