अतुल मल्होत्रा रिपोर्टें मोबाइल 9993256405
मालनपुर में एक हजार करोड़ रूपए लागत की एलिक्सर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की आधुनिक मेगा इकाई का मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन
ग्वालियर रेडीमेड गारमेंट पार्क की 7 एवं मुरैना पिपरसेवा की 11 इकाईयों का भी हुआ शुभारंभ
ग्वालियर 21 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के औद्योगिक विकास का जो सपना देखा है, चंबल क्षेत्र उसमें सुनहरा अध्याय लिख रहा है। चंबल की भूमि उपजाऊ है, कमाऊ है, साथ ही टिकाऊ भी है। चंबल जैसा टिकाऊ जज्बा और कहीं देखने को नहीं मिलता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को भिण्ड जिले के मालनपुर में एक हजार करोड़ रूपए की लागत से एलिक्सर इण्डस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की आधुनिक मेगा इकाई का भूमिपूजन करते हुए यह बात कही। इस मौके पर रेडीमेड गारमेंट ग्वालियर की सात इकाईयों और मुरैना जिले के औद्योगिक क्षेत्र पिपरसेवा की 11 इकाईयों का भी भूमिपूजन किया है।


