Skip to main content

Aaj Tak24x7

एसएसपी ग्वालियर ने ली थाने के कोर्ट मुंशियों की बैठक

थानों के कोर्ट मुंशी एक टीम के रूप में कार्य करके अधिक से अधिक लंबित चालानों का करें निराकरण: एसएसपी ग्वालियर

बैठक में एसएसपी ग्वालियर ने लंबित चालान पेश करने में आने वाली समस्याओं को जाना और निराकरण के निर्देश दिये।

एससी/एसटी एवं महिला संबंधी अपराधों के चालान किसी भी स्थिति में लंबित नहीं रहना चाहिए।

ग्वालियर दिनांक 23.03.2025 – आज पुलिस कंट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा कोर्ट मुंशियों की बैठक ली गई। बैठक में ग्वालियर जिले के समस्त थानों में पदस्थ सभी कोर्ट मुंशी उपस्थित रहे। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा कोर्ट मुंशियों के कार्यों की समीक्षा सहित पेंडिंग चालान, एससी/एसटी एक्ट के लंबित चालान, महिला अपराधों के लंबित चालान के संबंध में मीटिंग ली जाकर कार्य में गतिशीलता लाने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व/यातायात/अपराध) श्री कृष्ण लालचंदानी(भापुसे), अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य) श्रीमती सुमन गुर्जर, अति. पुलिस अधीक्षक(पश्चिम) श्री गजेन्द्र वर्धमान, अति. पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री निरंजन शर्मा सहित समस्त सीएसपी, एसडीओपी एवं जिले के थानों के कोर्ट मुंशी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एसएसपी ग्वालियर द्वारा वर्ष 2024 से पूर्व के सभी लंबित चालानों की विस्तार से थानावार समीक्षा की गई तथा उनके निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उन्होने कहा कि चालान माननीय न्यायालय में पेश करते समय अनावेदक को आवश्यक रूप से उपस्थित रखा जाए और एससी/एसटी एवं महिला संबंधी अपराधों के चालान किसी भी स्थिति में पेंडिंग नहीं रहना चाहिए। बैठक में एसएसपी ग्वालियर ने कोर्ट मुंशियों को निर्देश दिये कि वह प्रतिदिन अधिक से अधिक चालान माननीय न्यायालय में पेश करें और अनवाश्यक चालान लंबित न रखे जाएं। बैठक में एसएसपी ग्वालियर ने सभी राजपत्रित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने अधीनस्थ थानों में वर्ष 2024 से पूर्व के लंबित चालानों की प्रतिदिन समीक्षा कर उनके यथाशीघ्र निराकरण के प्रयास किये जावे। उन्होने कहा कि आप सभी एक टीम के रूप में कार्य करेंगे तभी अधिक से अधिक लंबित चालानों का निराकरण किया जा सकेगा, साथ ही चालान पेश करने में आने वाली समस्या को अपने सीएसपी एवं एसडीओपी को बताकर उसका निराकरण कराऐं। जिन थानों की वर्ष 2024 से पूर्व के चालान की पेडेंसी निल पाई गई उनके कोर्ट मुंशियों को एसएसपी ग्वालियर द्वारा इनाम भी दिया गया।

बैठक में एसएसपी ग्वालियर ने कहा कि कोर्ट मुंशी के कार्य की समीक्षा हेतु नियमित बैठक ली जानी चाहिए, जिससे कोर्ट मुंशी की कार्यप्रणाली में सुधार आयेगा और जिसके सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त होंगे क्योंकि कोर्ट मुंशी-पुलिस व न्यायालय के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी है और कोर्ट मुंशी का मुख्य कार्य न्यायालय तथा पुलिस थानों के मध्य सेतु के रूप में कार्य करना है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in