- अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट मोबाइल 9993256405
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जन्मदिन को जनसेवा के अवसर में बदलते हुए प्रदेशवासियों को विकास कार्यों का उपहार दिया। उज्जैन में 1127 करोड़ रुपये की 27 औद्योगिक परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया, जिससे 4700 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है।
मुख्यमंत्री ने गांधीनगर के कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंदों से मुलाकात, सेवा धाम आश्रम में सेवा कार्यों में सहभागिता और आगर मालवा में गो कृपा कथा समापन में भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रगति ही उनका संकल्प है और वे जनता के विश्वास को विकास में तब्दील करने के लिए प्रतिबद्ध है .


