
आवेदक:-
श्री भूपेंद्र नारायण द्विवेदी निवासी ईशागढ मप्र।
*आरोपी *:- 1श्री महेंद्र कनेरिया सहायक मंडी उप निरीक्षक कृषि उपज मंडी समिति जिला अशोक नगर मप्र।
डिमांड की गईरिश्वत राशि 20000 /-रु।
बरामद राशि 15000/-रु
विवरण- आरोपी ने आवेदक की पत्नी के नाम से गल्ला व्यवसाय के लिए मंडी लाइसेंस प्रदान करवाने के एवज में आवेदक से 20000/- रु रिश्वत की मांग की।बातचीत के बाद 15000 रु लेने पर सहमत हुआ। इस संबंध में आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर को शिकायत की गई ।पुलिस अधीक्षक के द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाकर टीम गठित की गई ।आज दिनांक 26/03/25 को आरोपी को मंडी ईशागढ के स्टाफ कक्षा में 15000 रु रिशवत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी की पेंट की जेब से रिश्वत राशि बरामद कर ली गयी आरोपी के विरुद्ध पी सी एक्ट के अंतर्गत मौके पर कार्यवाही की जा रही है।
ट्रेप दल सदस्य-
निरीक्षक कवींद्र सिंह चौहान, , ब्रजमोहन नरवरिया,बलराम सिंह राजावत ,प्रधानआरक्षक हेमंत शर्मा ,नेतराम राजोरिया ,सुरेंद्र सेमिल प्रशांत राजावत,धीरज नायक ,विनोद शाक्यआदि 15 सदस्यीय दल के द्वारा कार्यवाही की जा रही है।


